फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस लेने में दिक्कत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में सांस के मरीजों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती एक और मरीज की मौत हो गई। वहीं सांस की दिक्कत के चलते गंभीर हालत में तीन अन्य मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 723 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि 13 अन्य मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करया गया। तीन मरीजों को हालत बिगडने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव जमौरा निवासी 45 वर्षीय वारेलाल को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
शुक्रवार को गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को सांस लेने की दिक्कत के चलते 35 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम ने कहा कि सांस के मरीजों को सर्दियों में नियमित दवाई लेने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही उनके लिए भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें