फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को नगर निगम नहीं जाना होगा, आगरा के लिए इनसे करें संपर्क

Wed, 19 May 2021 04:59 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सुबह 10 से दोपहर दो बजे के बीच जमा किए जा सकेंगे आवेदन पत्र, नगर आयुक्त ने चारों जोन में प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लिपिक तैनात किए
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना महामारी में बीते साल से मृतकों की संख्या में कई गुना इजाफा हुआ है। इससे नगर निगम में मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने वालों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। कोरोना कर्फ्यू के कारण लोगों को नगर निगम आने में दिक्कत हो रही है, इसे देखते हुए नगर निगम ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए लोगों को नगर निगम आने की जरूरत नहीं। अपने घर के पास नगर निगम के जोन कार्यालय चले जाएं। वहीं पर जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन सुबह 10 से दोपहर दो बजे के बीच लिए जाएंगे। 

विज्ञापन


जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है, लेकिन कई लोग ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन आवेदन करने नगर निगम पहुंच रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू में दूर से आने पर परेशानी देखते हुए नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बुधवार से नई व्यवस्था लागू की है।

जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के लिए नगर निगम के चार लिपिक चारों जोन कार्यालयों में तैनात किए गए हैं जो सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आवेदन लेंगे और उसी दिन उस वार्ड के सेनेटरी इंस्पेक्टर को रिपोर्ट लगाने के लिए देंगे। जोन कार्यालयों पर तैनात चारों लिपिक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक केवल मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन प्राप्त करेंगे और एसएफआई का स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन रिपोर्ट मांगेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक वह स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय पर कार्य करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमाणपत्र के लिए इनसे करें संपर्क
जोन कार्यालय                             लिपिक
ताजगंज                               नीतेश कुमार
छत्ता                                  नितिन कुमार
हरीपर्वत                             अवधेश गंगोत्री
लोहामंडी                            विनोद शर्मा
ये भी पढ़ें- चांदी कारोबारी से 43 लाख की लूट का मामला: वाणिज्यकर के चार अधिकारी निलंबित, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी
ये भी पढ़ें- फिरोजाबाद: मेयर के पिता और युवक के बीच मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ झगड़ा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें