फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था: एसएन में भर्ती होने से पहले एक घंटे से ज्यादा एंबुलेंस में तड़पता रहा मरीज

Wed, 19 May 2021 11:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मरीज को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसी दौरान एक मरीज को भर्ती कराने के लिए तीमारदारों व मेडिकल कॉलेज के गेट पर तैनात सुरक्षा गार्डों में कहासुनी भी हुई। मरीज को भर्ती करने में देरी होने पर तीमारदार परेशान थे।
विज्ञापन
मरीज को एसएन में दाखिल करने के लिए करना पड़ा इंतजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या कम होने के साथ अस्पतालों में बेड की उपलब्धता बढ़ रही है। लेकिन एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने के लिए मरीजों को अभी भी इंतजार करना पड़ रहा है। मंगलवार को एसएन में भर्ती होने से पहले एक मरीज घंटे भर से ज्यादा एंबुलेंस में ही तड़पता रहा। 
विज्ञापन

एंबुलेंस में तड़पता रहा मरीज
रायभा के रहने वाले मरीज नेकराम को परिवार के लोग दोपहर करीब 12:30 बजे लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। दोपहर 01:30 बजे तक मरीज एंबुलेंस में ही तड़पता रहा। परिवार के लोग उसे भर्ती कराने के प्रयास में जुटे रहे। जबकि मुख्य चिकित्साधिकारी की संस्तुति पर एंबुलेंस से मरीज को गांव से एसएन मेडिकल लाया गया था। मरीज को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसी दौरान एक मरीज को भर्ती कराने के लिए तीमारदारों व मेडिकल कॉलेज के गेट पर तैनात सुरक्षा गार्डों में कहासुनी भी हुई। मरीज को भर्ती करने में देरी होने पर तीमारदार परेशान थे।

दस दिन से बच्चों में बढ़ रहा संक्रमण
जिला प्रशासन ने 6 मई से 17 मई तक 1 से 10 वर्ष के बच्चों की रिपोर्ट बनाई है। इन दस दिनों में कुल 1575 मरीज मिले हैं। जिनमें 76 मरीज 18 वर्ष से कम उम्र वाले हैं। 1 से 10 वर्ष के 33 बच्चे संक्रमित हुए हैं। जिनमें 31 शहरी क्षेत्र और 2 बच्चे ग्रामीण क्षेत्र में मिले। शहरी क्षेत्र में बच्चों में संक्रमण दर 40% से अधिक है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 2.64 बच्चे ही पिछले दस दिनों में संक्रमित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दरोगा प्रशांत हत्याकांड: पुलिस विभाग ने दिया एक दिन का वेतन, शहीद की पत्नी और मां को सौंपा 54.35 लाख का चेक


आगरा कोरोना: थम रही संक्रमण की रफ्तार, नहीं रुका मौतों का सिलसिला, 18 दिन में हुई 57 मरीजों की मौत, 6801 ठीक हुए
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें