आगरा में कोरोना महामारी में बीते साल से मृतकों की संख्या में कई गुना इजाफा हुआ है। इससे नगर निगम में मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने वालों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। कोरोना कर्फ्यू के कारण लोगों को नगर निगम आने में दिक्कत हो रही है, इसे देखते हुए नगर निगम ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए लोगों को नगर निगम आने की जरूरत नहीं। अपने घर के पास नगर निगम के जोन कार्यालय चले जाएं। वहीं पर जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन सुबह 10 से दोपहर दो बजे के बीच लिए जाएंगे।
जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है, लेकिन कई लोग ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन आवेदन करने नगर निगम पहुंच रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू में दूर से आने पर परेशानी देखते हुए नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बुधवार से नई व्यवस्था लागू की है।
जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के लिए नगर निगम के चार लिपिक चारों जोन कार्यालयों में तैनात किए गए हैं जो सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आवेदन लेंगे और उसी दिन उस वार्ड के सेनेटरी इंस्पेक्टर को रिपोर्ट लगाने के लिए देंगे। जोन कार्यालयों पर तैनात चारों लिपिक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक केवल मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन प्राप्त करेंगे और एसएफआई का स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन रिपोर्ट मांगेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक वह स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय पर कार्य करेंगे।
प्रमाणपत्र के लिए इनसे करें संपर्क
जोन कार्यालय लिपिक
ताजगंज नीतेश कुमार
छत्ता नितिन कुमार
हरीपर्वत अवधेश गंगोत्री
लोहामंडी विनोद शर्मा
ये भी पढ़ें-
चांदी कारोबारी से 43 लाख की लूट का मामला: वाणिज्यकर के चार अधिकारी निलंबित, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी
ये भी पढ़ें-
फिरोजाबाद: मेयर के पिता और युवक के बीच मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ झगड़ा