यहां का है मामला
गांव पटिउर निवासी सर्वेश कुमार की पत्नी कन्या देवी (45) की मौत हुई है। पति ने बताया कि गांव के ही श्याम सुंदर की बेटी अल्का की बरात जिला फर्रुखाबाद के गांव पालिदापुर से आई थी। दूल्हा शैलेश बग्गी पर बैठा था। रात करीब 12.30 बजे हमारे घर के सामने ही बरात चढ़ रही थी, जिसे पत्नी देखने चली गई। यहां पर बैंड के जेनरेटर में किसी तरह पत्नी की साड़ी फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसे सीएचसी जैथरा लेकर गए। यहां हालत गंभीर होने के चलते मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात पर दुल्हन का उठाया घूंघट, चेहरा देख उड़े दूल्हे के होश; हकीकत जान शर्म से पानी-पानी हुआ परिवार