फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार सवार युवकों पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दिवाली की रात दोस्त के साथ कार गैराज में खड़ी करने जा रहे युवकों पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। मामले में चार नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर में पक्की गली निवासी तपन कुमार बिड़ला ने बताया कि उनका बेटा विनायक बिड़ला नोएडा में लॉ कॉलेज में पढ़ता है। वह दिवाली मनाने के लिए घर आया था। वह 20 अक्टूबर की रात करीब 11:45 बजे लक्ष्मी पूजन करने के बाद दोस्त उज्जवल गुप्ता निवासी गली सांभर वाली व देवांश सोलंकी के साथ कार में सवार होकर पुरानी चुंगी नदरई गेट स्थित गैराज में खड़ी करने जा रहा था। उनका आरोप है कि इस दौरान प्रिंस गुप्ता, देव गुप्ता, शिव गुप्ता, तुषार गुप्ता व उसके अज्ञात साथियों ने मिशन चौराहा के पास उनकी कार रोक ली। गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके बेटे व उसके दोस्तों पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

विनायक के सिर में कांच की बोतल व लोहे की राॅड से प्रहार कर दिया। इससे सिर में गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उनकी कार में तोड़फोड़ भी कर दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। तीनों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि युवकों की पिटाई के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें