फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में युवक पर जानलेवा हमला: हमलावरों ने की तोबड़तोड़ फायरिंग, तीन गोलियां लगने से घायल

Fri, 02 Jul 2021 05:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

जिस युवक पर हमला हुआ है, उसने अपने घर में प्रेमी युगल को पनाह थी। इससे लड़की के परिवार वाले उससे रंजिश मानते हैं। आरोप है कि उन्हीं लोगों ने हमला किया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में प्रेम विवाह करने वाले रिश्तेदार को अपने घर पर पनाह देने से पनपी रंजिश में शुक्रवार सुबह एक युवक को हमलावरों ने तीन गोलियां मार दीं। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा निवासी विमल जाटव फेरी लगाकर सब्जी बेचता है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह बाइक से सब्जी मंडी जा रहा था। औंछा रोड बाईपास पर मुर्गी फार्म के पास पहले से मौजूद अजय कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप और राजू कश्यप निवासी गांव हुसैनपुर किशनी ने रोक लिया। 

विमल जब तक कुछ समझ पाता तब तक तीनों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन गोलियां लगने से विमल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। तब तक आरोपी वहां से भाग गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल युवक सैफई रेफर 
सूचना पर सीओ सिटी अभय नारायण राय, इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। 

घायल युवक के परिजनों ने बताया कि विमल के साले ने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह करीब दो माह तक उसके पास रुका था। इसी बात को लेकर लड़की के परिजन रंजिश मान रहे थे। उन्हीं लोगों ने जान से मारने की कोशिश की है। पिता दफेदार की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि घायल युवक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल ने भी हमलावरों की पहचान की है। जल्द ही पुलिस सभी आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें