फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: एत्माद्दौला में व्यापारी की पत्नी ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या

Fri, 02 Jul 2021 01:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

एत्माद्दौला की शोभा नगर कॉलोनी में शुक्रवार सुबह घर में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार महिला ने आत्महत्या की है। मौके से तमंचा बरामद हुआ है।  
विज्ञापन
आगरा: महिला की मौत की खबर के बाद जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की विद्या पुरम कॉलोनी में शुक्रवार सुबह घर में हार्डवेयर व्यापारी की पत्नी ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण गृह क्लेश हो सकता है। उधर, सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के नाम लिखा महिला का एक पत्र वायरल हुआ है। इसमें देवर और जेठ को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। 

विज्ञापन


फाउंड्री नगर स्थित विद्या पुरम कॉलोनी निवासी धीरज द्विवेदी की घर के पास ही हार्डवेयर की दुकान है। घर में तीन भाई नीरज, पंकज और अंबुज का परिवार भी रहता है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह चारों भाई काम पर गए थे। तकरीबन साढ़े 10 बजे धीरज की पत्नी मोना (30) अपने कमरे में बैठी हुई थी। उसने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद रखा था। 

अचानक गोली चलने की आवाज आई। घर में मौजूद मोना की जिठानी प्रीति, दुर्गा, देवरानी नेहा और सास सीमा दौड़ पड़ीं। शोर-शराबा होने पर पड़ोसी आ गए। जानकारी होने पर धीरज और उसके भाई भी आ गए। उन्होंने दरवाजा खोला। 

विज्ञापन

कमरे में मोना खून से लथपथ पड़ी थी। फर्श पर तमंचा पड़ा था। उनके सीने के पास गोली लगी थी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना एत्माद्दौला पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शादी को हो चुके थे 14 साल
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि मोना की शादी धीरज से 14 साल पहले हुई थी। पूछताछ में पता चला कि मोना के भाई सोनू को रुपयों की जरूरत थी। जीजा धीरज ने अपने नाम साले को लोन दिला दिया। मगर, सोनू लोन की किश्त जमा नहीं कर पा रहा था। 

इसलिए धीरज के पास किश्त जमा करने के लिए कॉल आ रहे थे। उनकी सिविल खराब हो रही थी। इस पर बात पर मोना और धीरज में कुछ बात हुई थी। यह देवर अंबुज को पता चल गई। उसने भाई और भाभी को ताना मार दिया। इस पर घर में झगड़ा हो गया था। 
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला महिला की आत्महत्या का है। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। देवर अंबुज की पत्नी नेहा मोना की रिश्ते की बहन भी है। परिजनों ने पूछताछ में गोली मारकर आत्महत्या की बात कही है। 

सोशल मीडिया पर वायरल पत्र पुलिस को कमरे से नहीं मिला है। चर्चा है कि यह पत्र महिला ने अपने भाई के मोबाइल पर व्हाट्स एप से भेजा था। मगर, पत्र की कॉपी मोबाइल में भी नहीं मिली है। पत्र की मूल प्रति के बारे में पता किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें