मथुरा के कोसीकलां में भूमि विवाद में हथियारबंद लोगों ने भाजपा नेता के परिजनों पर हमला बोल दिया। घायल ग्रामीणों को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इस पूरे प्रकरण के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पूरे मामले ने पुलिस ने 11 लोगों पर केस दर्ज किया है।
गांव जाव निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कमलकान्त शर्मा नंदगांव रोड स्थित अपने प्लॉट पर मिट्टी की भराई करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान वहां गांव के राजेश, जसमत, नारायण , नरेश, सोनू, नवल, महेश, रोहित, ऋषि, जसमत, वेद अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच वहां मौजूद उनका भाई सहदेव व चचेरा भाई भीम भी वहां पहुंचे।
जमकर चली लाठियां
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विरोध करने पर उक्त लोगों ने अपने साथ लाए धारदार हथियारों व तमंचों से फायरिंग करने लगे। आरोप है कि घटना के वक्त पुलिस मौजूद थी। सूचना पर पहुंचे परिजन एवं ग्रामीण घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सहदेव, भीम एवं कमल की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। वहीं तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया गया। तहरीर के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।