फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: बंबा में मिला युवक का शव, एक सप्ताह पूर्व हुआ था लापता; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 02 Jan 2024 08:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

एक सप्ताह पूर्व लापता हुए युवक का शव बंबा में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना रजावली क्षेत्र स्थित बंबा में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वह एक सप्ताह पूर्व लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


गांव मंडलपुर निवासी धर्मेंद्र (35) पुत्र रामसनेही एकलौता पुत्र था। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बताया गया है कि धर्मेंद्र एक सप्ताह पूर्व काम करने की कहकर घर से निकला था। उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसका शव सोमवार को ग्रामीणों ने नगला बीच स्थित बंबे में पड़ा देखा। शव का पता चलते ही लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई।

परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। जहां शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मृतक के पांच पुत्री और दो पुत्र हैं। पुलिस का कहना है शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही बात सामने आएगी।
विज्ञापन



सड़क हादसे में घायल वृद्धा की मौत
जनपद मथुरा क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में घायल वृद्धा की मौत हो गई। उसके शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। थाना टूंडला के क्षेत्र हजरतपुर निवासी कृपा देवी (74) मथुरा के फरह क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हो गई थी। उनका उपचार चल रहा था।उपचार के दौरान रविवार की रात उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतका के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतका के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें