मृतक गौतम का फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला मालवीय नगर में एक युवक की किसी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी। रविवार सुबह करीब साढे़ छह बजे युवक का शव एक प्लाट में पड़ा मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मालवीय नगर निवासी गौतम (23) पुत्र घनश्याम कुशवाह आसफाबाद स्थित गत्ता फैक्टरी में काम करता था। परिजनों के मुताबिक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का गौतम शनिवार दोपहर एक बजे फैक्टरी से घर आ गया था। गौतम के भाई नीरज ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे तक वह मोहल्ले में ही था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।
ये भी पढ़ें- कासगंजः शराब की दुकान के सेल्समैन की हत्या से सनसनी, थाने के चालक पर लगा आरोप
सुबह घर के पास प्लाट में शव पड़ा होने की सूचना मिली। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि शव गौतम का है। हम लोग पहुंचे तो देखकर हैरान रह गए। नीरज ने बताया कि उसके चेहरे पर किसी भारी वस्तु से प्रहार करके हत्या की गई है।