फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पानी की टंकी के पास ऐसे हाल में मिला युवक का शव, देखकर कांप गए घरवाले; दो साल पहले हुई थी शादी

Fri, 12 Apr 2024 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

युवक की इस तरह हुई मौत से परिवार में चीत्कार मचा हुआ है। पुलिस को भी परिवार के लोग उसकी मौत के बारे में कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
युवक का शव मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कागारौल थाने के बीसलपुर गांव में शुक्रवार की सुबह युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे एक परिवार के लोगों ने शव की शिनाख्त किया। परिवार के सदस्यों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मौत के कारणों को जानने में जुटी है।
विज्ञापन


मृत युवक वीरेंद्र (25) कागरौल थाना क्षेत्र के बीसलपुर गांव निवासी निहाल सिंह का पुत्र था। शुक्रवार की सुबह गांव के लोगों ने युवक के शव को पानी की टंकी के पास जमीन पर पड़ा देखा। लोगों ने युवक के घरवालों को इसकी सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। मृत युवक के शरीर पर चोट के निशान भी थे।

परिवार के लोगों ने बताया कि युवक की शादी दो साल पहले हुई थी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत कैसे हुई, पुलिस इसकी जानकारी कर रही। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया टंकी से गिरकर युवक की मृत्य होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें