फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्कूल में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Tue, 17 Dec 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र में सोमवार की रात शौच के लिए गए युवक का शव प्राथमिक विद्यालय के समीप पड़ा मिला। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एवं नमूने एकत्रित किए। सीओ आंचल चौहान ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। परिजन ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव नगला निहाली निवासी जयपाल (22) का शव गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप पड़ा मिला था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजन को दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उसका शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ आंचल चौहान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी की। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एवं नमूने एकत्रित किए। मृतक जयपाल के पिता चंद्रपाल का कहना है कि उनका बेटा शाम को घर से शौच के लिए निकला था, लेकिन वह नहीं आया, उसका शव मिला है। उन्होंने आशंका जताई कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन



पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- आंचल चौहान, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें