फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में मृत युवक के लाखों रुपये ले गए युवक

Tue, 17 Dec 2024 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में मृत युवक के पास करीब चार-साढ़े चार लाख रुपये थे। जो कि दुर्घटना के बाद बाइक सवार युवक ले गए। परिजनों ने सीसीटीवी के माध्यम से एक युवक को पकड़ लिया। इसके पास से करीब डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नमैनी एवं हाल निवासी गंगेश्वर कॉलोनी के विपिन पुत्र जयप्रकाश की कासगंज-अतरौली मार्ग पर सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृतक के तहेरे भाई जालिम सिंह ने बताया कि विपिन इंडियन गैस गोदाम में प्रबंधक था। विपिन के अंतिम संस्कार के बाद उसकी पत्नी ने बताया कि विपिन के पास गैस एजेंसी का करीब चार-साढ़े लाख रुपया था जो कि वह सोमवार को अपने साथ ले जा रहा था।
यह रुपया विपिन के पास से नहीं मिला था। इस पर परिजन व गैस एजेंसी के हॉकर वापस गुलाबी नगला स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। यहां लगे एक सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि विपिन के पास पड़े बैग को बाइक सवार युवक उठा रहा है। सीसीटीवी के आधार पर युवक की तलाश की तो पता लगा कि वह युवक गांव फरीदपुर का है। परिजन व हॉकरों ने युवक को ढूंढ लिया। तलाशी में युवक के पास से करीब डेढ़ लाख रुपये मिले।
विज्ञापन

युवक ने बताया कि विपिन के पास मिले रुपये उसने व दो अन्य युवकों ने आपस में बांट लिए थे। इस पर परिजन ने रात में मालगोदाम चौराहा पर हंगामा भी किया। युवक ने शेष रुपये वापस करने का भी भरोसा दिलाया। सीओ सिटी आंचल चौहान ने बताया कि परिजन ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें