फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
तांतपुर। थाना बसई जगनेर के गांव कुकर्सो निवासी राहुल (21) का शव रविवार की सुबह तांतपुर के समीप एक पुराने कुएं में मिला। वह तीन अक्तूबर की भोर से लापता था। जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि राहुल पुत्र मुखिया सिंह तीन अक्तूबर की भोर करीब तीन बजे बिस्तर से लापता हो गया था। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। कहीं पता नहीं चलने पर थाने में सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी।
इधर, रविवार सुबह करीब सात बजे तांतपुर बाजार स्थित एक कुएं में शव पड़े होने की सूचना पर भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव निकलावा। शव राहुल का था। जानकारी होते ही परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंचे। शव देखते ही परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन

मामले में थाना प्रभारी बसई जगनेर ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कई दिन पुराना शव होने के कारण चोट आदि के निशान भी समझ में नहीं आ रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें