फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामलीला मैदान में मिली युवक-युवत की लाश, हाथ में पानी की बोतल... मुंह से आ रहा था झाग, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 08 Oct 2024 01:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के रामलीला मैदान से मंगलवार सुबह जब राहगीर गुजर रहे थे, तो उनकी नजर युवक और युवती की लाश पर पड़ी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बिजलीघर स्थित किले के फुटपाथ पर मंगलवार सुबह युवक और युवती संदिग्ध हालत में मृत मिले। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। उनके विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की आशंका है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतकों की उम्र 35 से 40 साल है। 3 घंटे तक दोनों को टहलते देखा गया था। युवती के हाथ पर वीके लिखा हुआ था।
विज्ञापन


घटना सुबह तकरीबन 10 बजे की है। रामलीला मैदान के सामने बस अड्डे के पास किले का फुटपाथ है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि 7 बजे युवक और युवती आए थे। वे फुटपाथ पर बैठ गए। एक-दूसरे से हाथ पकड़कर बातचीत कर रहे थे। कई बार फुटपाथ पर घूमने भी लगे। अचानक दोनों गिर पड़े। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। लोगों ने जहरखुरानी की भी आशंका जताई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

डीसीपी सिटी सूरज राय, एसीपी सदर विनायक कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। दोनों को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी ले गए। उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डीसीपी सिटी ने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। युवती लाल रंग की साड़ी के साथ बिछिया और कुंडल पहने थी। उनके हाथ पर वीके लिखा था। युवक ने पैंट शर्ट पहन रखी थी। दोनों की उम्र 35-40 वर्ष के करीब है। शिनाख्त के लिए सभी थानों से जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें