फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आखिर कौन थी वो अभागी? खून से सने कपड़े, कटा हुआ गला...लाश की हालत देख लोग भी कांप गए

Tue, 10 Dec 2024 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ग्वालियर हाईवे पर जिस युवती की लाश मिली, उसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी गला रेतकर हत्या की गई, जिसके बाद लाश को फेंक दिया गया। 
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा ग्वालियर हाईवे से 50 मीटर की दूरी पर कुर्रा मोड़ के समीप युवती की गला रेतकर हत्या के बाद शव खेत में फेंक दिया गया। सोमवार सुबह शव मिलने पर पहुंची पुलिस ने पहचान के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना चाकू और कपड़ों की पोटली बरामद की है। मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन




 
Trending Videos

ग्रामीणों ने सोमवार सुबह आठ बजे नगला इमली के पास खेत में शव पड़ा देखा। गला रेता गया था। खून से सना चाकू पास ही पड़ा था। पुलिस ने बताया कि युवती पीले रंग का सलवार-सूट, ग्रे स्वेटर पहने थी। उसके हाथ पर सुरेश राहुल गुदा था। हाथ में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र भी पहने थी। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया।


 

कई घंटे तक जांच की गई। मगर, पहचान का कुछ नहीं मिला। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान नहीं मिले। युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त नहीं थे। पैरों में चप्पल भी पहने थी। उसके गले में दुपट्टा पड़ा था। जिस जगह पर शव मिला, वहां से ग्वालियर हाईवे 50 मीटर की दूरी पर है। आशंका जताई गई है कि कोई परिचित युवती को लाया होगा। किसी चार पहिया वाहन का इस्तेमाल हुआ। अचानक उसने हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। पहनावे से युवती मध्यम वर्ग की प्रतीत हो रही है। प्रेम संबंध में भी हत्या की जा सकती है।

 

ग्रुपों पर शेयर किए फोटो
डीसीपी पूर्वी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि युवती की उम्र 25-30 साल है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल के पास ही राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा लगती है। व्हाट्सएप ग्रुपों पर फोटो शेयर किया गया है। आसपास के थानों से भी लापता युवतियों के बारे में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

पहले भी हाईवे पर मिल चुकी हैं लाशें
इससे पहले भी युवती और महिलाओं की हत्या कर हाईवे किनारे शव फेंके जा चुके हैं। तीन साल पहले खंदाैली में यमुना एक्सप्रेस-वे के टोल के पास महिला का शव मिला था। उनकी पहचान नहीं हो सकी। एत्मादपुर में भी हाईवे किनारे दो युवती के शव फेंके गए थे। उनकी भी हत्या की गई थी। मगर, पहचान नहीं हो सकी। इसके साथ ही सिकंदरा में हाईवे और जगदीशपुरा क्षेत्र में जयपुर हाईवे पर शव मिल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें