फिरोजाबाद में कोटला रोड नगला पान सहाय के पास बाइक मिस्त्री का शव मिलने की सूचना पर उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक मिस्त्री एटा जिले के थाना बाग वाला क्षेत्र का रहने वाला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगला पान सहाय स्थित गैस गोदाम के पास बृहस्पतिवार सुबह युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक की पहचान विनोद कुमार (45) निवासी गांव लोहा बादशाहपुर थाना बाग वाला जनपद एटा के रूप में की।
परिजनों ने बताया कि विनोद कुमार मोटर साइकिल का मिस्त्री था। जो वर्तमान में परिवार के साथ उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला पान सहाय में किराए के मकान में निवास करता था। उसकी पत्नी और बच्चे बुधवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव गए थे। वह घर पर अकेला था। परिजनों ने बताया कि विनोद कुमार होतीलाल के यहां काम करता था। युवक पर तीन बेटे और एक बेटी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना था कि युवक के मुंह और नाक से झाग निकल रहे थे। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।