सोरों(कासगंज)। स्नान के दौरान गंगानदी में डूबकर लापता हुए दूसरे श्रद्धालु का भी शव मिला है। 24 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद श्रद्धालु की तलाश हो सकी है। शव मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
फिरोजाबाद के गांव हिम्मतपुर से सोमवार को गंगास्नान के लिए श्रद्धालु आए। इस दौरान चार श्रद्धालु गंगा में डूब गए थे। इनमें से दो को सकुशल निकाल लिया। बचे दो श्रद्घालु में से रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नितिन का शव सोमवार को ही बरामद कर लिया था। टीम ने बचे एक और श्रद्घालु गोरेलाल की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा। टीम ने मंगलवार सुबह गोरेलाल का शव बरामद कर लिया है। परिजन श्रद्धालु का शव फिरोजाबाद ले गए हैं। बता दें कि नितिन व गोरेलाल मामा भांजे थे।
वर्जन-
- गंगा में डूबकर लापता हुए दो श्रद्धालुओं में से एक का शव सोमवार को मिल गया था, जबकि दूसरे श्रद्धालु का शव मंगलवार सुबह मिला है। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। - आरके तिवारी, सीओ सिटी।
्र