फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीम के पेड़ से फंदा लगाकर अज्ञात युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के जंगल में अज्ञात युवक का शव नीम के पेड़ के सहारे लटका मिला है। उसने साफी का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

यमुना तलहटी के गांव ठार तुलसी (रसूलाबाद) के ग्रामीण मंगलवार सुबह टहलने के लिए निकले तो देखा कि युवक नीम के पेड़ पर फंदे के सहारे लटका हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष कमलाशंकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मृतक पेड़ पर साफी से फंदा लगा कर लटका हुआ था। वह काले रंग की छोटे चेक में पेंट और गुलाबी रंग की टी-शर्ट एवं और पैरों में चप्पल पहने हुआ था। तलाशी में पुलिस को उसकी पेंट की जेब से तंबाकू और बीड़ी मिली है। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष कमला शंकर का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
फरिहा। गांव मछरिया निवासी दयाशंकर पुत्र रामपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक का शव नगला भादों के समीप पेड़ पर लटका मिला था। थानाध्यक्ष फरिहा संजीव कुमार का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला ने लगाई फांसी, मौत, हत्या का आरोप
नारखी। नारखी थाना क्षेत्र के गांव आसलपुर निवासी एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
नारखी थाना क्षेत्र के गांव आसलपुर निवासी प्रीति के पिता ओमवीर सिंह का कहना है प्रीति का मायका जसराना थाना क्षेत्र के गांव धाधऊ में है। प्रीति का विवाह वर्ष 2013 में आसलपुर निवासी संजय के साथ किया था। शादी के बाद से ही संजय प्रीति का उत्पीड़न करने के साथ ही दहेज की मांग को लेकर मारपीट करता था। एक वर्ष पूर्व उसको बाइक भी दिलवाई थी। इसके बाद भी प्रीति का शोषण करना बंद नहीं हुआ। संजय के प्रेम संबंध एक महिला से थे, जिसका प्रीति विरोध करती थी। दहेज और प्रेम संबंध का विरोध करने पर उसकी बेटी की हत्या कर शव को कमरे के अंदर पंखे के कुंडे पर साड़ी से लटका दिया गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नारखी विनय कुमार का कहना है कि पीड़ित पिता ने संजय और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
शिकोहाबाद। महिला की मौत के बाद मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या का रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार देर शाम रामनगर निवासी महिला सपना (30) पत्नी धीरेंद्र ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के भाई नवीन पुत्र रघुवंशी लाल निवासी नगला पीर थाना सिविल लाइन इटावा ने पति पर अतिरिक्त दहेज एवं आए दिन शराब पीकर मारने-पीटने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पति धीरेंद्र पुत्र नारायन सिंह के खिलाफ दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मलिक ने बताया कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें