फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Fri, 14 Nov 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मृतक शीलेश का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। गांव हीरापुर में घर के अंदर कमरे में बृहस्पतिवार देर रात एक युवक का शव लटका मिला। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। गांव ताबेपुर थाना रिजोर निवासी सतेंद्र कुमार ने बताया कि भाई शीलेश कुमार (35) गुरुग्राम में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। तीन दिन पूर्व ही वह छुट्टी लेकर किसी काम से घर आए थे। कोतवाली देहात क्षेत्र में सकीट रोड पर स्थित गांव हीरापुर में उन्होंने प्लाॅट लेकर लगभग 2 वर्ष पूर्व मकान बना लिया और वहीं रहते थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गांव गए थे और सबसे मिलकर लौटे गए थे। मृतक के पिता सियाराम ने बताया कि बहू शाम को गाय दुहने गई थी। उस समय तक शीलेश सामान्य थे और बच्चों के साथ बैठे हुए थे। जब लौटकर आई तो देखा कि कमरे का बल्ब बंद था। जैसे ही बल्ब जलाया तो उसकी चीख निकल गई। सामने पंखे के कुंदे से फंदे पर शीलेश लटक रहे थे। भागती हुई घर के बाहर गई और शोर मचाया तो पास में ही रह रहे मायके पक्ष के लोग मौके पर आए और फंदा काटकर शीलेश को नीचे उतारा।

निजी वाहन के माध्यम से लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी आए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
गांव में जानकारी पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतक के भाई दुर्गेश ने बताया कि शीलेश 4 भाइयों में सबसे बड़े थे। इनके दो बच्चे हैं और पिता गांव में खेती करते हैं। मामला संदिग्ध लग रहा है। आशंका है कि हत्या कर उनका शव फंदे पर लटकाया गया है।
विज्ञापन


सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस गहनता के साथ मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें