फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सदर चौराहे सहित सब्जी मंडी से हटाए अतिक्रमण

Fri, 14 Nov 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो9 कस्बा में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देतीं एसडीएम भोगांव। संवाद
विज्ञापन
बेवर। एसडीएम भोगांव ने सदर चौराहे सहित सब्जी मंडी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमण हटाए गए। साथ ही अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला गया। सदर चौराहा, बस स्टैंड चौराहा, सब्जी मंडी व अस्पताल तिराहे से लेकर छिबरामऊ चौराहा तक बाजार जीटी रोड पर अतिक्रमण है। इससे लगने वाले जाम में स्कूली वाहन फंसते हैं जिससे बच्चों को खासी परेशानी होती है। एसडीएम ने बताया कि बेवर में सदर चौराहा व सब्जी मंडी में अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। पूर्व में भी लोगों को चेतावनी दी गई थी। शुक्रवार को बेवर में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाए गए।अतिक्रमण करने वालों से 4500 रुपये बतौर जुर्माना वसूले गए। इस दौरान नगर पंचायत कर्मचारी सलिल दुबे, ऋषि आर्य, विनोद कुमार, सुरजीत यादव, विमलेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें