फोटो05सहावर के गांव खाता फरीदपुर में युवक की मौत के बारे में जानकारी करती सीओ शाहिदा नसरीन ।
- फोटो : बहराइच में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें।
सहावर। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव म्योला कादरगंज निवासी सत्यपाल (42) का शव मंगलवार सुबह खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर सीओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक सत्यपाल छह सालों से अपने बहनोई वीरपाल के साथ गांव खाता में रह रहा था। बहनोई का कहना है कि सत्यपाल को शराब पीने की लत थी। पत्नी के छोड़कर जाने के कारण परेशान रहता था। मंगलवार सुबह वह घर से निकल गया था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव लटका देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद