फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर ने महिला को मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

Tue, 18 Nov 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो06गंजडुंडवारा में सड़क हादसे में हुई महिला की मौत के बाद रोती बिलखती महिलाएं । स्रोत:वी - फोटो : बहराइच में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें।
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। एटा रोड पर गांव चिरोला निवासी पैगंबरी (36) की सोमवार शाम को ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। वह गांव से पैदल गंजडुंडवारा जा रही थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

पैगंबरी सोमवार शाम को गांव से पैदल गंजडुंडवारा जा रही थी। एटा रोड पर संगम पैलेस के पास करीब शाम 4 बजे एक ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर हालत के कारण प्राथमिक उपचार के बाद पहले उन्हें जिला अस्पताल और फिर रात में अलीगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार को परिजन शव गंजडुंडवारा ले आए और पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद से फरार है। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि महिला की हादसे में मौत हुई है। अभी मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें