हाईवे पर नाले में मिला युवक का शव
टूंडला। आगरा हाईवे स्थित एक ढाबे के निकट नाले में युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार शाम तीन बजे लोगों ने हाईवे स्थित दुर्गा ढाबा के निकट नाले में एक युवक का शव पड़ा था। उनकी सूचना पर पुलिस पहुंची और शव बाहर निकलवाया।
पुलिस ने मृतक के कपड़ों से मिला आधार कार्ड देखा तो उसकी पहचान गांव चिडौली थाना रामगढ़ जनपद इटावा निवासी नरेश सिंह 44 पुत्र करन सिंह के रूप में हुई। मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोटों के निशान नहीं थे। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि आशंका है कि शराब के नशे में युवक नाले में गिरा है। जिस कारण उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह सामने आएगी। संवाद