मथुरा के वृंदावन में परिक्रमा मार्ग स्थित श्याम कुटी के समीप पेड़ पर युवक का शव फंदे पर लटका मिला। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि भरतपुर के मीनार गेट निवासी राकेश उम्र 38 वर्ष अपने साले पप्पू की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए वृंदावन आया था। पप्पू की बेटी की शादी 22 फरवरी को थी।
शनिवार की सुबह राकेश का शव श्याम कुटी के पास सुनसान रास्ते पर पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।