फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में अडींग नहर की पटरी पर मिली युवती की लाश, मिले ऐसे निशान जो बयां कर रहे हत्या की कहानी

Fri, 03 May 2024 02:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अडींग नहर के पास युवती का लाश मिली। मृतका के शरीर पर काफी चोट के निशान भी थे। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास किए,  लेकिन पहचान नहीं हो सकी। 
 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में गोवर्धन स्थित अडींग नहर की पटरी पर एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मृतक युवती के शरीर पर चोट के निशान होने के हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


 मृतक युवती की पहचान नहीं की जा सकी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अडींग नहर पर युवती का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मृतक युवती के शरीर पर चोट के निशान हैं। मृत्यु का कारण जानने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें