फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजमहल के पास एक मस्जिद में मिली युवती की लाश, चेहरे को पत्थर से कुचलकर की गई हत्या

Sun, 19 May 2024 03:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजमहल के पूर्वी गेट के पास स्थित मस्जिद में युवती की हत्या कर दी गई। उसके लाश खून से लथपथ मिली। सभी कपड़े अस्त व्यस्त थे। पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त कर रही है। 
विज्ञापन
मस्जिद में मिली युवती की लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ताजमहल के पास सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां स्थित मस्जिद परिसर में रविवार को 22 वर्षीय युवती की पफत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। दोपहर के समय जब नमाज के लिए लोग पहुंचे तो युवती की लाश देख पसीने छूट गए। युवती के कपड़े फटे हुए थे। आशंकं व्यक्त की जा रही है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी है। मृतका की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन

ताजमहल के पूर्वी गेट के पास  लकड़हारा वाली अहमद बुखारी मस्जिद है। बताया गया है कि दोपहर करीब पौने तीन बजे नमाज को पहुंचे लोगों ने परिसर में युवती का अर्ध नग्न शव देखा। युवती का चेहरा भारी वस्तु से प्रहार कर कुचला गया। उसके कपड़े फटे हुए थे। इस वजह से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। 

युवती की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी होने पर एसीपी सदर पीयूष कांत राय मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार हत्यारा युवती का परिचित रहा होगा, उसे यहां पर लाकर दुष्कर्म के बाद पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी।

 
विज्ञापन

पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज से हत्यारे का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। युवती सफेद सलवार और चेकदार कमीज पहने हुए है। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है की युवती की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।  हत्या किसने और क्यों की, इसका पता करने के लिए टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें