उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में पति-पत्नी की लाशें फंदे पर लटकी हुई मिलीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के पीछे की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
यहां की है घटना
ये घटना शिकोहाबाद में नगला खंगर के गांव फातीपुर की है। यहां का रहने वाले आदेश (35) अपनी पत्नी सावित्री उर्फ सीतावती (32) और माता- पिता और बच्चों के साथ जीवन यापन कर रहा था। बुधवार दिन में किसी बात को लेकर दंपती में विवाद हो गया, जिसके बाद मामला शांत हो गया। शाम को आदेश की मां विमला देवी बड़ी बेटी वैश्नवी को लेकर गांव में एक कार्यक्रम में भाग लेने चली गई। इसी दौरान पति-पत्नी में किसी बात को लेकर फिर कहासुनी हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद माता-पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है।