फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय: मुख्य परीक्षा के फॉर्म का नहीं खुला लिंक, पीएचडी प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया भी नहीं हुई शुरू, छात्र परेशान

Fri, 04 Mar 2022 07:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की अधूरी तैयारियों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं परेशान हो रहे हैं। चार मार्च तक न मुख्य परीक्षा के फॉर्म का लिंक खुला है और न ही पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवदेन की प्रक्रिया शुरू हो पाई। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षा का फॉर्म दो मार्च से भरा जाना था। चार मार्च तक लिंक नहीं खुला। 10 मार्च फार्म भरने की आखिरी तारीख निर्धारित की गई है। वहीं पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन स्वीकार किए जाने की प्रक्रिया शुक्रवार को भी शुरू नहीं करा पाया। छात्र-छात्राएं प्रयास करते रहे। जबकि तीन मार्च से ही आवेदन स्वीकार किए जाने थे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अभी तक लिंक नहीं दिया गया है। जिससे सैकड़ों छात्र-छात्राएं परेशान हैं।  

विज्ञापन


स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष (संस्थागत और व्यक्तिगत) छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म भरना है। बीएससी, बीकॉम (वोकेशनल) द्वितीय व तृतीय वर्ष (संस्थागत) छात्र-छात्राओं को फॉर्म भरना है। इसके अलावा परास्नातक स्तर पर एमए, एमकॉम प्रथम एवं द्वितीय (संस्थागत एवं व्यक्तिगत) और एमएससी के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (संस्थागत) के साथ इन पाठ्यक्रमों के पूर्व छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म भरे जाने हैं। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से फार्म भरे जाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। पांच मार्च से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

बिना तैयारी के जारी की प्रवेश परीक्षा की विज्ञप्ति

तैयारी पूरी हुए बिना विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पीएचडी की प्रवेश परीक्षा की विज्ञप्ति जारी कर दी गई। अभी तक शोध निर्देशकों की संख्या और विभिन्न विषयों की सीटें तय नहीं हो पाई हैं। शिक्षकों की ओर से आवेदन के समय मांगी गई सभी जानकारियां उपलब्ध नहीं कराई गई थी। शिक्षकों को फोन करके जानकारी जुटाई जा रही है। यह पूछा जा रहा है कि वह कितनी सीटों पर पीएचडी कराना चाह रहे हैं। 

विज्ञापन

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि पेमेंट गेटवे में दिक्कत की वजह से आवेदन अभी स्वीकार नहीं किए जा सके। शनिवार से प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। एक-दो दिन में शोध निर्देशकों व सीटों का ब्योरा भी जारी कर दिया जाएगा। 

दो विषयों के लिए दे सकते हैं प्रवेश परीक्षा 

पीएचडी में प्रवेश के संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं। अभ्यर्थी दो विषयों में पीएचडी करने के लिए आवेदन कर सकता है। प्रत्येक विषय के लिए अलग से आवेदन करना होगा। प्रत्येक विषय की फीस भी अलग होगी। सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को 2000 रुपये और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति व दिव्यांग छात्रों को 1500 रुपये फीस देनी होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें