डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 90 वें दीक्षांत समारोह में 109 मेडल दिए जाएंगे। एसएन मेडिकल कॉलेज की छात्रा अर्पिता को सर्वाधिक 7 स्वर्ण और 1 रजत समेत कुल 8 मेडल मिलेंगे।
डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 90 वें दीक्षांत समारोह में एसएन मेडिकल काॅलेज की डाॅ. अर्पिता चौरसिया को सबसे ज्यादा 7 स्वर्ण और 1 रजत समेत कुल 8 मेडल मिलेंगे। 22 अक्तूबर को होने जा रहे 90 वें दीक्षांत समाराेह में 118 मेधावियाें को 109 मेडल दिए जाएंगे। बुधवार को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मेडल विजेताओं की सूची भी जारी कर दी गई। पदक पर 13 अक्तूबर तक आपत्तियां मांगी गईं।
विज्ञापन
आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में पूर्व के वर्षों तक 152 मेडल दिए जाते थे, लेकिन 90 वें दीक्षांत समारोह में 109 पदक ही दिए जाएंगे। एमफिल पाठ्यक्रम बंद हो चुका है, कई पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित नहीं हुए हैं। कुछ पाठ्यक्रम ऐसे भी हैं जिनमें कोई मेधावी मिला ही नहीं। विधि के पाठ्यक्रम में एक पदक पर पांच मेधावी हैं। डीन छात्र कल्याण प्रो. मोहम्मद अरशद ने बताया कि एसएन से इंटर्नशिप कर रहीं एमबीबीएस बैच 2019 की डाॅ. अर्पिता चौरसिया को 7 स्वर्ण और एक रजत पदक मिलेगा। वहीं, आठ मेधावियों को दो से अधिक मेडल दिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में 13 अक्तूबर की शाम पांच बजे तक मेडल से संबंधित आपत्ति दर्ज कराकर छात्र अपनी दावेदारी का आवेदन दस्तावेजों के साथ कर सकते हैं। आपत्तियों के निरस्तारण के बाद मेडल विजेताओं की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
संबद्धता खत्म होने कम हुए मेडल
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मेडिकल छात्र-छात्राओं को 10 से अधिक मेडल मिलते थे, ये ही गोल्डन ब्वाय और गर्ल होते थे। मगर, मेडिकल कालेजों की संबद्धता अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ से कर दी गई है। इसके चलते इस बार आठ मेडल ही मिल रहे हैं।