फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग ने खुली डीबी कराई बंद

विज्ञापन
15एमएनपी-40-विद्युत विभाग द्वारा बंद कराया गया डीबी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को अभियान चलाकर शहर में खुले डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स (डीबी) को बंद कराया। उच्चाधिकारियों ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से डीबी की निगरानी की जाए।
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स खुले होने से हादसे की संभावना बनी रहती थी। मंगलवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से इस संबंध में समाचार का प्रकाशन किया। इस समाचार का अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल ने संज्ञान लेते हुए डीबी बंद कराने के निर्देश दिए। बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खुली डीबी को बंद किया। अधीक्षण अभियंता का कहना है कि सुरक्षा को देखते हुए शहर के सभी डीबी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें