फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबड़ी खाई, फिर लाखों की चोरी: बंद मकान के तोड़े ताले, मंदिर की गुल्लक और लड्डू गोपाल के जेवर भी ले गए चोर

Thu, 30 Jul 2026 03:27 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा कैंट की नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवर, नकदी और मोबाइल चोरी कर ले गए। जाते-जाते वे मंदिर की गुल्लक, लड्डू गोपाल के आभूषण चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन
रबड़ी खाई, फिर लाखों की चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कैंट की नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने एक रेलवे कर्मचारी के बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर, नकदी और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर में रखी रबड़ी भी खा गए और मंदिर की गुल्लक के साथ लड्डू गोपाल के आभूषण भी चोरी कर ले गए। घटना से रेलवे कॉलोनी के लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार सोनम पांडे, पत्नी स्वर्गीय गौरव दुबे, जी-8ए, नॉर्थ रेलवे कॉलोनी, आगरा कैंट, थाना सदर में रहतीं हैं और रेलवे के पार्सल विभाग में कमर्शियल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। वह बुधवार सुबह करीब छह बजे ड्यूटी पर चली गई थीं। उनके बच्चे ऋषि और बेटी छवि स्कूल गए थे और उनकी बहन रुपम भी सुबह करीब 10 बजे घर से बाहर चली गई थीं।

दोपहर करीब दो बजे जब बहन वापस लौटीं तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोर करीब डेढ़ तोला सोने के जेवर, आधा किलो चांदी के आभूषण, एक मोबाइल फोन और 5,000 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं, घर के मंदिर की गुल्लक तोड़ दी और लड्डू गोपाल के आभूषण भी अपने साथ ले गए। फ्रिज में रखी रबड़ी भी खाकर चले गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं, कॉलोनी के लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें