फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेटी की शादी, घर के बाहर लगा गंदगी का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार महीने बाद भी नहीं हुआ समाधान, मजबूर होकर ग्रामीणों ने खुद जल निकासी कर की साफ-सफाई
विज्ञापन

कागारौल। खेरागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेरी चाहर के ग्राम बास सुजान में मुख्य रास्ते पर लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने नवंबर माह में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन करीब चार महीने बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
शिकायतकर्ता सत्यभान सिंह का आरोप है कि शिकायत के लगभग आठ दिन बाद सम्बंधित अधिकारी ने फोन कर समस्या की जानकारी ली और ग्राम प्रधान से बात कराते हुए एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो शिकायतकर्ता ने कई बार सम्बंधित अधिकारी से संपर्क किया। हर बार एक सप्ताह का समय मांगकर आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। शिकायतकर्ता ने मंगलवार को आईजीआरएस पर मुख्यमंत्री से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुजान बास निवासी हरी सिंह के घर में उनकी बेटी की बृहस्पतिवार को शादी है। उनका आरोप है कि इसके बावजूद समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत व सम्बंधित अधिकारी द्वारा कोई साफ-सफाई नहीं कराई गई। ग्रामीण हरिराम सिंह, एकेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, बलजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, राजकुमार सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होते देख ग्रामीणों ने स्वयं पानी की निकासी करने का प्रयास किया, लेकिन घरों के सामने अभी भी कीचड़ जमा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

वर्जन
शिकायत पर पानी निकासी की व्यवस्था कर दी गई है। अगर कुछ गंदगी रह गई है तो जमा गंदगी की साफ-सफाई करवा दी जाएगी।..... एडीओ पंचायत, खेरागढ़ दीवान सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें