फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सैंया-लादूखेड़ा विद्युत विजिलेंस का छापा, 17 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
फोटो 3खेरागढ़ एसडीओ ने विजिलेंस टीम के साथ चलाया विद्युत चेकिंग अभियानलादूखेड़ा विद्युत सबस्ट
विज्ञापन
सैंया। विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने बुधवार को सैंया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने 17 लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ विद्युत थेफ्ट थाना कमलानगर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता रामसेवक और अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार यादव के निर्देशानुसार, बिजली बिल राहत योजना का लाभ लेने के बावजूद बकाया भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ यह अभियान चलाया गया। एसडीओ खेरागढ़ अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न गांवों में दबिश दी। जांच में ग्राम हिरोड़ा में 09 उपभोक्ता, ग्राम मुख्यई में 06 उपभोक्ता और सैंया में 02 उपभोक्ता बिजली चोरी में लिप्त पाए गए। छापेमारी टीम में जेई विजिलेंस प्रभारी विजय कुमार, जेई संगम चौरसिया, जेई सैंया विजय कुमार और एसआई विजिलेंस नरेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें