मानसिक रूप से परेशान थी महिला
इलाज के लिए आई थी तांत्रिक के पास
यहां थाना मारहरा के गांव बहेटा निवासी तांत्रिक कोमल सिंह के पास बहन को इलाज के लिए लेकर गया था। भांजी भी उसके साथ गई थी। तांत्रिक ने इलाज लंबा चलने के लिए कहा। इसके बाद मां और बेटी गांव में ही रुक गईं। पहले तांत्रिक उन्हें सप्ताह में एक या दो बार बुलाता था, लेकिन कुछ समय बाद ही उसने जल्दी-जल्दी बुलाना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें - UP: हीरा कारीगर की एक ऐसी आदत, जो सहन न कर सकी पत्नी; उठाया खौफनाक कदम
भांजी पर हुई नीयत खराब
पीड़ित ने बताया कि तांत्रिक भांजी पर नीयत खराब हो गई थी। आरोप है कि 27 जून को तांत्रिक ने मां-बेटी को बागवाला चौराहा पर बुलाया। एक अन्य के सहयोग से दोनों का अपहरण करके ले गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद वो थाने गया, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद वो एसएसपी से मिला। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हो सकी है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों की तलाश की जा रही है।