फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की हत्या कर शव को यमुना में फेंककर फरार हुआ पिता, मामा ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 13 Dec 2019 07:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के गांव लेखराजपुर में एक व्यक्ति पर अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है। मृतका के मामा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


थाना मटसेना के गांव लेखराजपुर की निवासी नीलम उर्फ शीलम (19) पुत्री दिनेश कुमार यादव की बुधवार को संदिग्ध हालत में फांसी लगने से मौत की जानकारी पुलिस को दी गई थी। 

मृतका के मामा अनिल कुमार यादव ने पुलिस को बताया था कि नीलम की हत्या करने के बाद उसके पिता दिनेश कुमार ने शव को यमुना नदी के किनारे पानी में फेंक दिया था और खुद गायब हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामा अनिल ने बताया कि इसकी सूचना उसकी बहन ने फोन करके दी थी। वो बहन को लेकर यमुना नदी के किनारे पहुंच गया था और शव को निकलवाने के बाद घर लेकर आए।  

मृतका के पिता (दिनेश यादव) के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक मटसेना राजेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता दिनेश यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से मृतका का पिता गायब है।  

तकिया से मुंह दबाकर की गई शीलम की हत्या 

पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार मृतका नीलम उर्फ शीलम के गले में फांसी लगाने का कोई निशान नहीं मिला है। युवती की हत्या मुंह पर तकिया या फिर कोई कपड़े को रखकर की गई है। क्योंकि उसकी मौत दम घुटने के कारण ही हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें