फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक 'आग का गोला' बन गई इनोवा कार, बच्चा बना 'देवदूत', ऐसे बची सात लोगों की जान

Fri, 13 Dec 2019 07:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
कार से निकलतीं आग की लपटें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा में शादी समारोह से लौटते समय इनोवा कार में अचानक आग लग गई। कार में चार बच्चों सहित सात लोग सवार थे। गनीमत रही कि हादसा उस वक्त हुआ, जब बच्चे को पेशाब कराने के लिए कार रोकी गई थी। कार सवार सभी लोग नीचे उतर चुके थे। 
विज्ञापन


थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित नगरिया मोड़ के पास बृहस्पतिवार को अचानक इनोवा कार में आग लग गई। कार सवार अजय वार्ष्णेय पुत्र हरीशंकर वार्ष्णेय निवासी ठंडी सड़क कोतवाली नगर के चचेरे भाई राघव वार्ष्णेय की बरात मथुरा गई थी, जहां से परिजन लौट रहे थे।
 
कार में अजय वार्ष्णेय, उनकी पत्नी हेमलता, बेटी रिया, बेटा आर्यन, रिश्तेदार कृपा शंकर वार्ष्णेय की पत्नी दिव्या और उनके बेटे रिषभ और युवांश सवार थे। युवांश को पेशाब करना था, इसलिए अजय ने नगरिया मोड़ के पास कार को रोक दिया। 
विज्ञापन


सभी लोग कार से नीचे उतार आए। अजय वार्ष्णेय ने बताया कि कार के इंजन की ओर से कुछ जलने की दुर्गंध आ रही थी। जब कार का बोनट खोला तो अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले जल गई कार

आग का गोला बनी कार देखकर सड़क पर दोनों लोग वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक कार पूरी तरह से जली चुकी थी। अजय के अनुसार कार में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। 
 
युवांश की वजह से टला बड़ा हादसा

इनोवा कार में सवार युवांश को परिवार के लोग देवदूत मान रहे हैं। अगर युवांश को पेशाब कराने के लिए कार नहीं रोकी गई होती तो चलती कार में भी आग लग सकती थी। ऐसे में जनहानि होने से इनकार नहीं किया जा सकता। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें