फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बहू ने डीसीपी ऑफिस का फर्जी कर्मचारी बनाकर ससुर को फोन पर दिलवाई धमकी

Fri, 28 Nov 2025 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र में बहू ने एक युवक को डीसीपी ऑफिस का फर्जी कर्मचारी बनाकर अपने ही ससुर को धमकी दिलवाई। ससुर सेवानिवृत्ति कर्मचारी हैं। उन्हें डीसीपी कार्यालय पहुंचने पर फर्जी नाम से कॉल किए जाने का पता चला। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शाहगंज के रामनगर निवासी रामनरायन ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे अनुज कुमार का पत्नी से झगड़ा हो गया था। इसके बाद से बहू अलग जगदीशपुरा क्षेत्र के आवास विकास में रह रही है। बेटा हाथरस के सिकंदराराऊ में रहकर सिंचाई विभाग में नौकरी कर रहा है। बहू कुछ लोगों के साथ मिलकर उन्हें और बेटे दोनों को परेशान कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बहू उन्हें व बेटे को नए-नए नंबरों से कॉल कराती है। कॉल करने वाले लोग फोन पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं। बहू ने 7 नवंबर की शाम एक व्यक्ति को डीसीपी नगर कार्यालय का फर्जी कर्मचारी नेपाल सिंह बनाकर कॉल कराई। उसने फर्जी केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। वह घबराकर डीसीपी कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि नेपाल सिंह नाम का कोई कर्मचारी नहीं है। उस नंबर पर कॉल की तो कॉल रिसीव नहीं हुई। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें