फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अमेरिकी क्रिकेट टीम में खेलना चाहते हैं तजिंदर ढिल्लन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। तजिंदर ढिल्लन अमेरिकी टी- 20 लीग में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और खुद को यूएस टीम के संभावित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में तैयार कर रहे हैं। तजिंदर ने कहा कि वे भविष्य में अमेरिका की राष्ट्रीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना चाहते हैं। वह आगरा में परिजन के साथ वक्त बिताकर मंगलवार को दुबई लीग में खेलने के लिए रवाना हुए। तजिंदर ने कहा कि यूएस क्रिकेट में इंफ्रास्ट्रक्चर, मैच प्रैक्टिस और प्रोफेशनल माहौल तेजी से बदल रहा है। यदि मौका मिला तो मैं अमेरिका की राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन


तजिंदर ने बताया कि दुबई लीग में कई इंटरनेशनल क्रिकेटर हिस्सा लेते हैं। उनके मन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की इच्छा है और यदि वह मौका अमेरिका की राष्ट्रीय टीम से मिलता है तो यह उनके करियर का नया अध्याय होगा। दुबई लीग से पहले तजिंदर ढिल्लन आत्मविश्वास से लबरेज नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें