फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास ने प्रेम संबंधों का किया विरोध, तो पिता, चाचा और प्रेमी संग उतार दिया मौत के घाट

Wed, 03 Oct 2018 06:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
कोतवाली थाना ढोलना पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कासगंज में बहू के प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही सास की मंगलवार की देर रात सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बहू, उसके पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी फरार है। मृतका के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम कराया गया है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। 

विज्ञापन


भूरी (48) पत्नी शैतान सिंह निवासी गांव इखौना थाना ढोलना की हत्या की गई। बताया गया कि बहू के प्रेम संबंधों के कारण घर में क्लेश रहता था। सास भूरी सहित परिजन इन संबंधों का विरोध करते थे। बहू पूनम के मायके वालों को भी सूचना दी गई, लेकिन उन्होंने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को इस बात को लेकर काफी झगड़ा हो गया। 

सुबह तड़के करीब 4 बजे कमरे में सो रही सास भूरी की चीख सुनाई दी। उसी समय भूरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई और आरोपी भागने लगे। परिजनों ने पूनम, उसके पिता जगदीश और चाचा दिनेश को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


प्रेमी राहुल मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीम राहुल की तलाश कर रही है। मृतका के पति शैतान सिंह ने कहा कि बहू के अवैध संबंधों के मामले में उसके पिता को बताया गया, लेकिन परिवार के लोग इस बात पर गौर नहीं कर रहे थे उल्टे उन्हें ही धमकाते थे। 

विज्ञापन

डेढ़ वर्ष पहले हुई शादी

सास की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुई पूनम की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व शैतान सिंह के पुत्र राजू से हुई थी। पूनम का मायका तुरकीपुरा थाना मलावन जनपद
एटा में है। कुछ समय पूर्व ही पूनम ने एक बेटी को भी जन्म दिया है। पति राजू का कहना है कि पत्नी पूनम के शादी के पहले से ही नाजायज संबंध थे। उसे
समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं मानी। मायके के लोग भी पत्नी का पक्ष लेते थे। 

- बहू के प्रेम प्रसंग के चलते सास की हत्या हुई है। पुलिस को मिली तहरीर में मृतका के पति ने अवैध संबंधों के आरोप लगाए हैं। पुलिस सभी तथ्यों की
जांच पड़ताल कर रही है। तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, प्रेमी फरार है।
गनेश चौहान, थाना प्रभारी, ढोलना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें