फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवक की मौत, बहन और पत्नी के आरोपों में उलझी पुलिस

Wed, 03 Oct 2018 06:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आगरा के एक युवक का शव मथुरा स्थित उसकी ससुराल में पंखे से लटका मिला। गले में चादर का फंदा कसा हुआ था। मोहल्ला तेलीपाड़ा में बुधवार की रात हुई घटना के बाद पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने शव को पंखे से उतारा। मृतक की पत्नी नंदोई पर प्रताड़ना का आरोप लगा रही है, जबकि मृतक की बहन ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को दोनों ओर से तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


थाना गोविंदनगर के मोहल्ला तेलीपाड़ा निवासी मुन्नीबाबू अग्रवाल की बेटी पूजा का विवाह साल 2007 में आगरा के कैलाशपुरी, हलवाई की बगीची हरीपर्वत मेंहरीशचंद अग्रवाल के बेटे सचिन अग्रवाल (38) से हुआ था। आगरा की जूता फैक्ट्री में काम करने वाला सचिन पत्नी और बच्चों के साथ 30 सितंबर को अपनी ससुराल गया था। 

बुधवार की रात दो बजे सचिन का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सचिन के परिजनों को जानकारी दी गई। मृतक की जयपुर हाउस निवासी बहन शालिनी अग्रवाल पत्नी सुरेंद्र अग्रवाल परिवार को लेकर मथुरा पहुंच गई। 
विज्ञापन


बहन शालिनी ने तहरीर में कहा है कि सचिन का ससुर पर लाखों रुपये उधार था। वह इसे लेने के लिए ही ससुराल आया था। पैसा वापस न करना पड़े इसलिए गला दबाकर हत्या कर दी गई। वहीं मृतक की पत्नी पूजा ने नंदोई सुरेंद्र पर पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया। 

Trending Videos
विज्ञापन

पत्नी का कहना है कि नंदोई के प्रताड़ना के चलते ही सचिन ने आत्महत्या कर ली।

प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मृतक सचिन के लोअर की जेब में एक पर्चा मिला है। इसमें करीब 15 लाख रुपये का लेन-देन का हिसाब है। मृतक के लाखों रुपये ससुरालवालों पर थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें