फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के लिए बहू का उत्पीड़न, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र की युवती का ससुराल में उत्पीड़न किया गया। बेटा पैदा करने के लिए दबाव डाला गया। आरोप है कि जेठ के साथ संबंध बनाने को मजबूर किया जाता था। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो डाला, जिसमें मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

युवती की शादी को दो साल हो चुके हैं। पति का सोने-चांदी का कारोबार है। ससुराल शमसाबाद में है। आरोप है कि ससुराली दहेज में कार की मांग कर रहे थे। इसके लिए उत्पीड़न किया जाता था। उसे नशे का पदार्थ मिलाकर लड्डू खिलाते थे। इसके बाद जेठ के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाते थे।
बेटा पैदा करने के लिए कहते थे। इसका विरोध करने पर घर से निकाल दिया। पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। इसके लिए एक वीडियो भी जारी किया। एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश किए। इस पर थाना शमसाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें