फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की आपत्तियों का निस्तारण मजिस्ट्रेटों की रिपोर्ट पर होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्रों की अंतिम सूची अभी जारी नहीं हुई है। प्राथमिक सूची के आधार पर प्राप्त हुई आपत्तियों और प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी स्तर से मजिस्ट्रेटों को लगाकर जांच कराई जा रही है। मजिस्ट्रेटों की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रकरणों का निस्तारण किया जाना है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जिले में 180 केंद्रों की प्राथमिक सूची जारी की गई थी। इसके आधार पर प्रार्थनापत्र व आपत्तियां ली गईं। 70 विद्यालयों ने केंद्र बनाने, 13 ने दूसरे केंद्रों की शिकायत का, पांच विद्यालयों ने संसाधन न होने पर केंद्र निरस्त करने, 16 विद्यालयों ने परीक्षार्थियों का आवंटन कम करने और सर्वाधिक 189 विद्यालयों ने परीक्षा केंद्रों की दूरी कम करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। 19 जनवरी तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जिले स्तर से जारी होनी थी। जांच कराने से प्रक्रिया में देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें