फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में ससुरालियों और बहू में मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
आगरा। कलक्ट्रेट में हुई मारपीट के वायरल फोटो साथ में थाना नाई की मंडी पर पहुंचे सास ससुर। - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। कलक्ट्रेट में शुक्रवार दोपहर को ससुरालियों और बहू के बीच विवाद हो गया। सास-ससुर अधिवक्ता से प्रार्थनापत्र लिखवा रहे थे। तभी बहू पहुंच गई। उसने हंगामा कर दिया। इस पर मारपीट होने लगी। अधिवक्ता के बीचबचाव कराने पर उन पर भी हमला बोला गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों परिवार को थाने ले गई। दोनों ने तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

बरौली अहीर, ताजगंज निवासी सहदेव सिंह शुक्रवार दोपहर को 12:30 बजे पत्नी भूरी सिंह के साथ एसएसपी कार्यालय आए थे। उन्होंने बताया कि बेटे देशराज की शादी वर्ष 2004 में टूंडला निवासी उमा से की थी। पति-पत्नी में विवाद होता था। पत्नी से परेशान होकर बेटे ने कोर्ट में तलाक का वाद दायर कर दिया। वर्ष 2016 में तलाक हो गया। अब बहू घर में घुसने का प्रयास कर रही है। दो बच्चों को भी लेकर आती है। तीन दिन से घर के चक्कर काट रही है। मना करने पर लड़ने पर आमादा है। वह बहू की शिकायत करने आए थे। वह अधिवक्ता श्रेयांश गौतम से अपना प्रार्थनापत्र लिखवा रहे थे। तभी उमा भी अपने भाइयों के साथ आ गई। उन्होंने हंगामा कर दिया।
विवाद के बाद मारपीट होने लगी। यह देखकर श्रेयांश गौतम ने भी बीचबचाव कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला के परिजन अधिवक्ता पर भी हमलावर हो गए। मारपीट होती देखकर लोग जुट गए। सूचना पर थाना नाई की मंडी के प्रभारी निरीक्षक शाह नजर अहमद पहुंच गए। वह दोनों परिवार को थाने ले गए। उमा ने आरोप लगाया कि पति ने धोखे से तलाक लिया है। उन्हें कोई जानकारी नहीं है। तलाक लिया तो उसे अपना हक भी मिलना चाहिए। बच्चों को लेकर वो कहां पर रहेगी। थाना प्रभारी निरीक्षक शाह नजर अहमद ने बताया कि मामले में दोनों परिवार की ओर से तहरीर दी गई है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें