फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: भरी तहसील में बहू ने पति व ससुर पर बरसाए लात-घूंसे और चप्पल, वीडियो आया सामने

Sat, 07 Oct 2023 11:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में चली चप्पल व मारपीट करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Agra: भरी तहसील में बहू ने पति व ससुर पर बरसाए लात-घूंसे और चप्पल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को एक महिला तहसील में पति व ससुर से भिड़ गई। बात इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे। महिला ने चप्पल उतारकर पति व ससुर पर बरसानी शुरू कर दी। किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो कुछ ही देर में वायरल हो गया।    

विज्ञापन


मामला एत्मादपुर तहसील परिसर का है। यहां तैनात कर्मचारी के पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों पक्षों में चली चप्पल व मारपीट करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुक्रवार दोपहर को तहसील परिसर का एक मारपीट का 33 सेकंड व 11 सेकंड की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

यह भी पढ़ेंः- दुस्साहस: मथुरा में पराली जलाने की जांच करने गई टीम पर लाठी-डंडों से हमला, जिंदा जलाने की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील के एक कर्मचारी का पुत्रवधू से पारिवारिक विवाद चल रहा है। बेटा अपने पिता के पक्ष में है। इसे लेकर ससुर-पति और बहू के पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान बहू ने चप्पल से दो व्यक्तियों को पीटा। इसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा की पिटने वाले पति व ससुर हैं। एसीपी सौरव सिंह ने बताया की मामला संज्ञान में आया है। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। मामले की जांच की रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें