फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी भी क्या नाराजगी?: सास पर आया बहू को इतना गुस्सा, चाकू से बोला दिया हमला... वजह जानकर ठनका पुलिस का माथा

Sun, 15 Dec 2024 09:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

शादी के कुछ दिनों बाद बहू मायकेवालों की बातों में आकर झगड़ा करने लगी। घर की छत पर रूफ टॉप खोलने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर गुस्से में मायके चली गई।
विज्ञापन
Agra Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहू के कहने पर महिला ने घर की छत पर रूफ टॉप नहीं खोला। इससे नाराज बहू ने सास पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-9 निवासी सुरेखा चंद्र शेखर ने पुलिस को बताया कि 14 फरवरी 2023 को बेटे नितेश शेखर की शादी निशिका के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद बहू मायकेवालों की बातों में आकर झगड़ा करने लगी। घर की छत पर रूफ टॉप खोलने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर गुस्से में मायके चली गई। बेटा जब लेने गया तो उसकी ससुराल के लोगों ने पिटाई कर दी।

बाद में बहू सुलह कर ससुराल आ गई। फिर से रूफ टॉप खोलने की जिद पर अड़ गई। मना किया तो चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें