फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: बहू और उसके प्रेमी ने मारपीट कर बुजुर्ग दंपती को घर से निकाला, पुलिस से लगाई गुहार

Tue, 23 Nov 2021 03:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

बुजुर्ग दंपती के बेटे की मौत हो गई है। वह अपने पुत्रवधू और पौत्री के साथ रहते थे। आरोप है कि पुत्रवधू के संबंध एक युवक हैं। दोनों ने मारपीट कर उनको घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन
थाना शिकोहाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में बहू और उसके प्रेमी ने बुजुर्ग दंपती को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित दंपती के बेटे की मौत हो चुकी है। उनका आरोप है कि बहू के दूसरे समुदाय के युवक से संबंध हैं। पीड़ित दंपती ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।  

विज्ञापन


पुत्र की मौत के बाद दंपती अपनी पुत्रवधू और पौत्री के साथ नगर की एक कॉलोनी में रह कर जीवन यापन कर रहे हैं। पुत्रवधू की एक युवक से नजदीकी बढ़ गई हैं। आरोप है कि युवक उनकी पुत्रवधू के साथ रहता है। हद तब हो गई जब पुत्रवधू और उसके प्रेमी ने दंपती को घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। 

पीड़ित दंपती का आरोप है कि 24 अक्तूबर को उसकी पुत्रवधू और उसके प्रेमी ने दो अन्य लोगों के साथ मिल कर उन्हें पीटा। मकान के कागज, जमा पूंजी तथा बैंक की पासबुक आदि छीन कर घर से निकाल दिया। वह (दंपती) अपनी पुत्री के यहां रहने लगे। 
विज्ञापन


आरोप है कि 19 नवंबर को पुत्रवधू का प्रेमी उसके दामाद के घर पहुंचा और वहां पर गाली-गलौज कर धमकी देने लगा। थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया इस मामले में  पीड़ित दंपती की तहरीर पर आरोपी युवक को शांति भंग में निरुद्ध कर कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें