फिरोजाबाद। स्कूल न जाने वाले विद्यार्थियों का डाटा शारदा पोर्टल पर अपलोड कराया जाएगा। साथ ही उम्र के हिसाब से बच्चों को कक्षाओं में प्रवेश दिलाया जाएगा। शासन ने प्रवेश प्रक्रिया के बदलाव की जानकारी शिक्षकों को भेज दी है।
पहली बार स्कूल में एडमिशन लेने वाले बच्चों को कक्षा एक में ही प्रवेश मिलता था। चाहें उस बच्चों की उम्र कितनी भी क्यों न हो। ऐसे में छोटी कक्षाओं में अधिक उम्र के बच्चे शर्म के कारण विद्यालय में पढ़ने नहीं आते थे। मगर अब शासन ने आउट ऑफ स्कूल छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है। अब उम्र के हिसाब से बच्चों का एडमिशन होगा। यदि बच्चे की उम्र 10 साल है और उसका कभी स्कूल में दाखिला नहीं हुआ। ऐसी स्थिति में भी उसे उम्र के हिसाब से कक्षा पांच में प्रवेश दिया जाएगा।
अलग से कक्षा संचालित की जाएंगी कक्षाएं
सरकार ने उम्र के हिसाब से दाखिला देने का निर्णय लिया है। बड़ी उम्र के बच्चों के लिए अलग से कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। ताकि ज्ञान भी कक्षा के अनुरूप हो सके।
शारदा अभियान के तहत आउट ऑफ स्कूल बच्चों को प्रवेश देने की प्रक्रिया में बदलाव कर दिया गया है। अब बच्चों का डाटा पोर्टल पर अपलोड होगा। साथ ही उम्र के हिसाब से प्रवेश दिलाया जाएगा। इसके लिए शासन ने आदेश जारी किए हैं। -डॉ. अरविंद पाठक, बीएसए