बरनाहल के दलेल नगर में मकान पर कब्जे की सूचना पर दरोगा जांच करने पहुंचा था। आरोप है कि पूछताछ के दौरान उसने मकान के पूर्व मालिक को थप्पड़ लगा दिया। जानकारी मिलने के बाद भाजपा के स्थानीय नेता थाने पहुंच गए और दरोगा से मामले में जानकारी लेने लगे।
ये भी पढ़ें: भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव में 'महाभारत', नेताओं में चले लाठी-डंडे, मच गई भगदड़
इस दौरान दरोगा से उनकी काफी नोकझोंक हुई। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। बाद में थानाध्यक्ष ने दोनों पक्ष के लोगों को कागजात के साथ बुलाया। निर्माण कार्य को पुलिस ने रुकवा दिया है।
थाना क्षेत्र गांव के दलेलनगर निवासी झब्बूलाल के मकान में करीब 10 वर्ष से बिप्ती सिंह किराए पर रह रहे थे। वर्ष 2013 में झब्बू लाल ने किराएदार की पत्नी किताबश्री के नाम आधे मकान का बैनामा कर दिया था।